भाजपाइयों ने अराजकतत्वों पर 50 होर्डिंग फाड़ने का आरोप लगाते हुए रेलबाजार थाने में शिकायत की है। भाजपा के छावनी मंडल के अध्यक्ष सुमित तिवारी के अनुसार रेलबाजार थानाक्षेत्र अंतर्गत रेलबाजार चौराहे, रेलवे स्टेशन के पास, खपरा मोहाल पुल के ऊपर समेत अन्य जगहों पर होर्डिंग लगाई गई थी। कुुछ अराजकतत्वों ने करीब 50 होर्डिंग फाड़ दिए। इस कृत्य से पार्टी के लोगों में आक्रोश है। थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।