फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रह्मनगर डकैती कांड का आरोपी पकड़ा गया, नकदी और जेवर बरामद

कोतवाली गंगाघाट के ब्रह्मनगर डाकतार कालोनी में बारदाना कारोबारी के यहां हुई डकैती के मामले में पुलिस ने पांचवे आरोपी को भी मंगलवार को दबोच लिया। उसके पास से डकैती के दाैरान लूटी गई रकम और जेवर बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इससे पहले पुलिस चार आरोपियों को पकड़कर जेल भेज चुकी है। ब्रह्मनगर डाकतार कालोनी निवासी राकेश शुक्ला के यहां पांच बदमाशों ने नाै सितंबर को उनकी पत्नी सीता और किरायेदार महिला को बंधक बनाकर डकैती की वारदात की थी। आरोपी 10 लाख नकद, करीब 20 लाख के जेवर, लाइसेंसी रिवाल्वर, डीवीआर और मोबाइल फोन ले गए थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें