फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर है हमले का आरोपी, हो चुकी जिलाबदर और गुंडा एक्ट की कार्रवाई

हत्यारोपी विपिन सिंह का रसूखदार लोगों से संबंध होने के कारण वह पुलिस से भी नहीं घबराया। यही कारण रहा कि साल 2019 में उसने घर पर पहुंची पुलिस पर पथराव कर दिया था। तत्कालीन गंगाघाट थाना निरीक्षक श्यामपाल ने बताया कि विपिन की पत्नी ने पति द्वारा मारपीट की शिकायत की थी जिस पर वह पुलिस बल के साथ उसके घर पहुंचे। आरोपी ने पथराव कर दिया और दीवार फांदकर भाग निकला। वहीं, हाजीपुर चौक प्रभारी कमल किशोर दुबे ने बताया कि विपिन के खिलाफ दो साल पहले जिला बदर और गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जा चुकी है जबकि मृतक मनोकांत के खिलाफ एक साल पहले जिलाबदर की कार्रवाई हुई थी। दोनों पर कई मुकदमे भी दर्ज हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें