रावतपुर केशव पुरम में शनिवार देर रात स्टंट बाजी कर रहे नाबालिक कार से जा भिड़े। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार नाबालिक कर का शीशा तोड़कर अंदर घुस गया और बुरी तरह घायल हो गया। कार में बैठी महिला को भी चोट लगी है। रावतपुर थाना क्षेत्र केशवपुरम निवासी विष्णु प्रताप सिंह अपनी कार से अपने घर पर जा ही रहे थे। नेगी गेस्ट हाउस के पास तेज़ रफ़्तार से आ रही रॉयल इनफील्ड बुलेट ने जोरदार टक्कर मार दी। लड़के सैयद नगर निवासी युवक के हैं। कार में पीछे बैठी महिला के पास कार का शीशा तोड़ते हुए मोटर साइकिल सवार युवक जा घुसा जिससे महिला को गंभीर चोट आई है।