कानपुर के बंगाली मोहाल इलाके में काम के दौरान एक पुराने मकान का जर्जर छज्जा अचानक ढह गया, जिससे मलबे की चपेट में आने से नीचे खड़ी दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि हादसे के वक्त घर के बाहर कोई मौजूद नहीं था, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह छज्जा अभी भी कमजोर है और कभी भी बड़ा खतरा बन सकता है।