लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज का समर्थन करने व गुंडा कहने पर कस्बे में कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं का कहना था कि एबीवीपी कार्यकर्ता श्री रामस्वरुप मेमोरियल विश्वविद्यालय लखनऊ में विद्यार्थियों से लगातार की जा रही अवैध वसूली, भ्रष्टाचार व अनियमितताओं के विरोध में संवैधानिक रूप से शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे।