फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिक उत्सव पर अभिव्यंजना का आयोजन, नुक्कड़ नाटक, नृत्य नाटिका व मूकाभिनय से जीता दर्शकों का दिल

शिखा पांडेय Updated Sat, 11 Oct 2025 09:24 PM IST

पंडित दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय में शनिवार को वार्षिक उत्सव पर अभिव्यंजना का आयोजन किया गया। यहां सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने विकसित भारत 2047 के विजन को जीवंत कर दिया। शुरुआत गणेश वंदना से हुई। इसमें छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक, नृत्य नाटिका और मूकाभिनय ने जरिए सभी का दिल जीत लिया। मुख्य आकर्षण नुक्कड़ नाटक अभिनव भारत रहा। वरिष्ठ रंगकर्मी राधेश्याम के निर्देशित नाटक वनदेवी में माता जानकी के त्याग का मार्मिक दृश्य देख दर्शकों भावुक हो गए। वहीं मूक अभिनय में भारत की सांस्कृतिक धरोहर को अद्भुत अंदाज में दिखाया गया। प्रधानमंत्री के विजन पर आधारित कव्वाली चलो सब मिलकर दीप जलाएं ने माहौल देशभक्ति से भर दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें