हाथों में मोमबत्ती, आंखों में सवाल लिए आईआईटी कानपुर के छात्रों ने हॉस्टल से कैंडल मार्च निकाला। इसके अगुवाई स्टूडेंट जिमखाना के छात्रों ने की। छात्र कारगिल चौक तक आए और आत्महत्या करने वाले शोधार्थी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद सभी छात्र पैदल मार्च करते हुए ओपन थिएटर तक पहुंचे। वहां छात्रों ने संस्थान में लगातार हो रही आत्महत्या की घटनाओं पर चर्चा की।