शक्ति नगर मोहल्ले में आवारा कुत्ते खूंखार होते जा रहे हैं। शुक्रवार की देर रात कुत्तों के झुंड ने एक गाय के बछड़े को घेरकर नोंचने लगे। बछड़े के चीखने चिल्लाने पर एक बुजुर्ग लाठी लेकर पहुंचे और कुत्तों को खदेड़कर बछड़े की जान बचाई। इलाकाई लोगों का कहना है कि इधर कई दिनों से कुत्तों की संख्या बढ़ गई है, जिससे मोहल्ले के लोग खौफजदा हैं। बताया कि दो दिन पहले भी कुत्तों ने राह चलते एक महिला व युवक पर हमला कर दिया था।