आशा कार्यकर्ताओं की हड़ताल से पल्स पोलियो अभियान पर असर न पड़े, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने कवायद शुरू कर दी। एक प्राइवेट नर्सिंग कॉलेज के 90 छात्र-छात्राओं को अभियान से जोड़ा है। नर्सिंग कॉलेज की छात्र-छात्राओं को घर-घर भेज कर बच्चों को पोलियो की दवा पिलवाई जा रही है। शुक्रवार को 18 सुपरवाइजर और 225 वेक्सीनेटर मौजूद रहे। 3199 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। न्यू पीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश चंद्रा ने बताया कि शुक्रवार को पांचवें दिन भी आशा कार्यकर्ता अपनी मांगों के समर्थन में हड़ताल पर रहीं। पल्स पोलियो अभियान पर हड़ताल का असर न पड़े, इसलिए सिंगरौली स्थित एक्सेल स्कूल ऑफ नर्सिंग कालेज के 90 छात्र-छात्राओं को अभियान से जोड़ा गया है। उन्हें घर-घर भेजा जा रहा है और बच्चों को पोलिया की खुराक पिलाई जा रही है। अभियान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम के अलावा कई एनजीओ के लोग भी जुड़े है।