फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: भीतरगांव में 9 महीने से पानी की किल्लत, बूंद-बूंद को तरस रहे प्यासे ग्रामीण

कानपुर भीतरगांव कस्बे में पिछले नौ महीनों से पेयजल संकट गहराता जा रहा है। जुलाई 2025 में जर्जर घोषित होने के बाद पुरानी पानी की टंकी को ध्वस्त कर दिया गया था, लेकिन अब तक नई टंकी का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। इसके चलते ग्रामीणों को रोजाना पानी के लिए जूझना पड़ रहा है। बताया जाता है कि सन् 1981 में तत्कालीन मंत्री शिवनाथ सिंह कछवाह की पहल पर ब्लॉक मुख्यालय परिसर में पानी की टंकी बनाई गई थी, जो करीब 44 वर्षों तक क्षेत्र की जल आपूर्ति का मुख्य स्रोत रही। जर्जर होने के कारण इसे गिरा दिया गया, लेकिन इसके बाद वैकल्पिक व्यवस्था मजबूत नहीं की जा सकी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें