बिठूर स्थित ब्रह्मवर्त घाट के मुख्य द्वार के पास बनी छोटी सी पार्किंग व्यवस्था अब चर्चा का विषय बन गई है। करीब 80 वर्ग गज की खाली जगह को पार्किंग के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है, जहां गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालु अपने वाहन खड़े करते हैं। स्थानीय निवासियों का दावा है कि इस छोटी सी जगह का पार्किंग ठेका करीब 4 लाख रुपये में उठाया जाता है, जिसे लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि इतनी सीमित जगह में इतनी बड़ी रकम का ठेका व्यवहारिक रूप से समझ से परे है।