बिठूर स्थित ब्रह्मवर्त घाट पर गंगा की स्वच्छता को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। लाखों रुपये की लागत से बनाए गए नाला ट्रीटमेंट प्लांट के फेल होने से गंदा पानी बिना शोधन के सीधे गंगा नदी में गिर रहा है। स्थानीय स्तर पर बनाए गए इस ट्रीटमेंट प्लांट का उद्देश्य नाले के पानी को साफ कर गंगा में प्रवाहित करना था, लेकिन अब इसकी जालियां टेढ़ी-मेढ़ी हो चुकी हैं और पूरा सिस्टम लगभग निष्क्रिय हो गया है। नतीजतन, नाले का गंदा पानी बिना किसी फिल्टरिंग के सीधे गंगा में मिल रहा है।