झकरकटी बस अड्डे पर रविवार की आधी रात से सोमवार दोपहर दो बजे तक कानपुर मंडल की 179 बसें प्रयागराज के लिए गईं। इसके बाद भी बस अड्डे पर भीड़ कम नहीं हुई। रोडवेज के आरएम अनिल कुमार ने बताया कि सोमवार को उम्मीद से तीन गुना अधिक भीड़ आई, इस वजह से बसें देर से मुहैया कराई जा सकीं, लेकिन भीड़ बसों से जाती रही।