फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला शिक्षक सम्मान में पहले चरण की वोटिंग प्रक्रिया में शामिल हुए 16 स्कूल

शिखा पांडेय Updated Tue, 11 Nov 2025 10:23 PM IST

हाथों में आईकार्ड, अंगुली में स्याही और ऑनलाइन वोटिंग... कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला उन स्कूलों में जहां अमर उजाला शिक्षक सम्मान कार्यक्रम के तहत वोटिंग प्रक्रिया की शुरुआत हुई। वोटिंग के पहले चरण में 16 स्कूलों के पांच हजार से अधिक छात्रों ने प्रतिभाग किया। वोटिंग प्रक्रिया बुधवार को भी जारी रहेगी। साथ ही पंजीकरण प्रक्रिया भी 12 नवंबर तक है। इच्छुक स्कूल 12 नवंबर तक पंजीकरण करा सकते हैं। शिक्षकों के समर्पण को सम्मानित करने और स्कूली छात्रों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया समझाने के उद्देश्य से अमर उजाला शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित कर रहा है। इसके तहत छात्र-छात्राएं वोट देकर अपने सबसे प्रिय शिक्षक को चुनेंगे। पहले चरण में स्कूलों के पंजीकरण के बाद प्रबंधन-प्रधानाचार्य मिलकर पांच शिक्षकों को वोटिंग के लिए नामांकित करेंगे। शिक्षकों का चयन उनके पढ़ाने के अनोखे तरीके, किसी प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित होने, शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक योगदान अथवा कोई अन्य उल्लेखनीय प्रतिभा के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए शिक्षक स्वयं को नामित नहीं करेंगे। ये स्कूल रहे शामिल एनएलके इंटर कॉलेज अशोकनगर, सम्राट अशोक विद्या उद्यान स्कूल, कर्मयोगी विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, आरएस पब्लिक स्कूल, आरपीएस गौरव इंटरनेशनल स्कूल, रॉयल ड्रीम वर्ल्ड इंटर कॉलेज, श्री मथुरा प्रसाद आदर्श इंटर कॉलेज, प्रभात सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, गार्डेनिया पब्लिक स्कूल, गौरव मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल, एसजीएम इंटरनेशनल स्कूल, श्री सनातन धर्म पब्लिक स्कूल, चित्रा पब्लिक स्कूल किदवईनगर, कन्या कुब्जा पब्लिक स्कूल, बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, द गुरुकुल इंग्लिश स्कूल इंटरमीडिएट कॉलेज

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें