इनरव्हील क्लब ऑफ कानपुर ईडन की ओर से 15वें अधिष्ठापन समारोह का आयोजन स्वरूपनगर स्थित एक होटल में किया गया। इसमें मिली गुप्ता को अध्यक्ष, स्वाति माहेश्वरी को सचिव और अनुष्का भगत को कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम की शुरुआत वॉइस चेयरमैन मनीषा बाजपेई, आरती मेहरोत्रा, देविका मुखर्जी ने दीप जलाकर की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि इस बार महिला शिक्षा, रोजगार, स्वच्छता, पर्यावरण जैसे मुद्दों पर कार्य किया जाएगा। इस माैके पर ई-मैग्जीन का विमोचन भी किया गया। सचिव ने बताया कि ई-मैग्जीन में सभी सदस्यों के व्यवसायों से जुड़ी जानकारी होगी। यहां रश्मि जैन, रिचा जैन, रोजी नंदा, नियतिया भरतिया, निधि कनौडिया, कुसुम जैन, पूजा छाबड़ा आदि रहीं।