श्रीश्री ठाकुर अनुकूलचंद्र की 138 वीं जयंती रविवार को राजधानी मार्ग स्थित एक गेस्ट हाउस में धूमधाम से मनाई जाएगी। यह जानकारी कार्यक्रम के आयोजक अरुण कुमार वर्मा ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि जयंती समारोह में कई राज्यों के श्रद्धालु शामिल होंगे। कार्यक्रम की शुरूआत सुबह छह बजे मांगलिक पाठ के साथ होगी। इसके बाद प्रार्थना, संगीतांजलि, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सत्संग होगा। इस दौरान निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान सभासद अशोक सविता, शैलेश मिश्रा, डॉ. सुनील राय, हिरण्मय चक्रवर्ती व कौशल जायसवाल आदि मौजूद रहे।