फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: प्रेमिका की अर्द्धनग्न लाश...लिव इन पार्टनर के कत्ल की सनसनीखेज वारदात

कानपुर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। रायपुरवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुरवा इलाके में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक महिला की हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उसके प्रेमी पर है, जो घटना के बाद से फरार है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान 35 वर्षीय भारती गौतम के रूप में हुई है। वह आठ साल पहले नौबस्ता के मछरिया निवासी रोहित उर्फ दिलीप कुमार उर्फ वाहिद के साथ घर छोड़कर चली गई थी। बताया जा रहा है कि दोनों आपसी सहमति से लिव-इन में रह रहे थे। सात महीने पहले भारती की मां आशादेवी की बीमारी से मौत के बाद वह रोहित के साथ अपने घर में ही रहने लगी थी।

पड़ोसियों ने बताया कि शुक्रवार रात घर से तेज दुर्गंध आने लगी, जिसके बाद शनिवार सुबह उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़कर घर की तलाशी ली तो तख्त के नीचे चादर से ढका भारती का अर्द्धनग्न शव मिला। प्रारंभिक जांच में पता चला कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है।

डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी घर पर ताला लगाकर फरार हो गया। मौके से “वाहिद” नाम का आधार कार्ड बरामद हुआ है, जबकि मोहल्ले में लोग उसे रोहित या दिलीप के नाम से जानते थे। इससे संदेह गहरा गया है कि आरोपी ने अपनी असली पहचान छिपाई थी, और यही उनके झगड़ों की जड़ हो सकती है।

पड़ोसी किशनलाल ने बताया कि 29 अक्टूबर की सुबह आरोपी को घर के बाहर बैठे देखा था, उसके बाद से घर बंद मिला। एक अन्य पड़ोसी विकास के अनुसार, उसने उससे पूछा भी था कि वह सुबह-सुबह बाहर क्यों बैठा है, तो उसने “नींद न आने” का बहाना बना दिया।

भारती के मौसेरे भाई सोनू के मुताबिक, आशा देवी की पांच बेटियां थीं—निशा, ऊषा, नीतू, ममता और भारती। इनमें से अब सिर्फ निशा जिंदा हैं, बाकी चारों की मौत हो चुकी है। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार शाम भारती के शव को नजीराबाद स्थित कब्रिस्तान में दफन कर दिया गया। पुलिस अब आरोपी के असली नाम और पहचान की जांच में जुटी है, साथ ही हत्या के पीछे छिपे कारणों की भी पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें