फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: चिड़ियाघर में तीरंदाजी का नया रोमांच, निशानेबाजी आजमाने उमड़ रहे लोग

शहर के चिड़ियाघर में अब घूमने के साथ रोमांच का नया विकल्प भी मिल रहा है। प्राणी उद्यान प्रशासन ने एडवेंचर गेम्स को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चिड़ियाघर परिसर में तीरंदाजी (आर्चरी) की शुरुआत की है। यहां लोग निशानेबाजी में अपना हाथ आजमा रहे हैं और इस खेल को लेकर खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।
प्रशासन के अनुसार, कानपुर में यह पहली जगह है जहां आम लोगों के लिए व्यवस्थित रूप से तीरंदाजी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। सुरक्षा मानकों का ध्यान रखते हुए प्रशिक्षकों की देखरेख में तीर चलाने का मौका दिया जा रहा है, जिससे बच्चों से लेकर युवा और पर्यटक तक बड़ी संख्या में आकर्षित हो रहे हैं। चिड़ियाघर आने वाले लोगों का कहना है कि जानवरों के दीदार के साथ ऐसा एडवेंचर अनुभव उनकी यात्रा को और यादगार बना रहा है। प्राणी उद्यान प्रशासन का मानना है कि इस पहल से न सिर्फ चिड़ियाघर की गतिविधियां बढ़ेंगी, बल्कि खेलों के प्रति रुचि भी विकसित होगी।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें