छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय से एलएलबी की अधूरी पढ़ाई को पूरा करने का 2000 छात्रों का सपना जल्द पूरा होगा। निर्धारित समय में एलएलबी की पढ़ाई पूरी न कर पाने वाले छात्रों को विवि प्रशासन विशेष मौका देगा। न केवल एलएलबी बल्कि स्नातक और परास्नातक के छात्रों को भी विशेष परीक्षा में बैठने का अधिकार मिलेगा।