वाराणसी के बाद अब कानपुर में भी महिलाएं शराब ठेकों के खिलाफ उग्र प्रदर्शन कर रही हैं। कॉपरगंज इलाके में महिलाओं ने शराब की चार दुकानों में तोड़-फोड़ की। महिलाओं का कहना था कि शराब की वजह से उनके पतियों की मौत हुई जबकि, बच्चों में भी अब शराब की लत लग रही है, ऐसे में वो पूरे यूपी में शराबबंदी चाहती हैं।