सैंतीस सौ करोड़ रुपये का ऑनलाइन फर्जीवाड़ा करने वाले अनुभव मित्तल पर कानून का शिकंजा कसता जा रहा है। एसटीएफ ने कानपुर में अनुभव मित्तल की पत्नी का घर सीज कर दिया है। छापे में एसटीएफ ने कानपुर के घर से अनुभव की कंपनी ‘अबलेज इंफो सोल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड’ से संबंधित अहम दस्तावेज बरामद किए हैं।