विधानसभा चुनाव की तैयारियों के चलते कानपुर पुलिस ने भी अपनी कमर कस ली है । अचार संहिता लागू होते ही कानपुर पुलिस ने 500 से ज्यादा अपराधियों को रडार पर ले लिया है । इनमे से 135 अपराधी ऐसे हैं जिनपर 5000 से 50000 तक का इनाम है। चुनाव में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी भी शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक अभी तक 45 कुख्यात अपराधियों को जेल भेजा जा चुका है।