फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज में साली से शादी की जिद पर अड़ा युवक बिजली टॉवर पर चढ़ा

17 वर्षीय साली से शादी करने की जिद पर अड़ा युवक रसूलपुर गांव में 33 हजार लाइन के बिजली टॉवर पर चढ़ गया। युवक को टॉवर पर चढ़ा देखकर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने युवक को समझाकर करीब चार घंटे के बाद टाॅवर से नीचे उतारा और कोतवाली ले गई।  छिबरामऊ क्षेत्र के कल्यानपुर गांव निवासी नवल किशोर (22) गुरुवार सुबह पड़ोसी गांव रसूलपुर में खेत में लगे बिजली टॉवर पर चढ़ गया। परिजनों ने बताया कि नवल की शादी विशुनगढ़ क्षेत्र के ग्राम नगला सदु निवासी सपना के साथ तीन साल पहले हुई थी। नवल अपनी 17 वर्षीय साली से शादी करने की जिद कर रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें