बाग की रखवाली करने गए ग्रामीण का शव तालाब में उतराता मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के गांव बिसेनेपुरवा में बुधवार की सुबह तालाब में एक ग्रामीण का शव उतरा रहा था। वहां से निकल रहे ग्रामीणों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर पुलिस व गांव के नाथूराम मौके पर पहुंचे। नाथूराम ने शव की शिनाख्त साले अमर सिंह (40) के रूप में की। नाथूराम ने बताया कि 20 वर्ष से अमर सिंह उसी के पास रह रहा था। वह मंगलवार की रात को घर से खाना खाकर बाग की रखवाली करने के लिए निकला था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। थानाध्यक्ष पारुल चौधरी ने मौके पर जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।