फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शॉर्ट सर्किट से अगरबत्ती कारखाने में लगी भीषण आग, लपटें देखकर मोहल्ले के लोग सहमे

रिहायशी बस्ती के बीच में चल रहे अगरबत्ती के कारखाने में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में दो लाख का सामान जलकर राख हो गया। लपटें देखकर मोहल्ले के लोग सहम गए। चार घंटे में दमकल की टीम ने आग का काबू में कर लिया। कोतवाली सदर के मोहल्ला शेखाना निवासी बशरुद्दीन का मोहल्ले में बस्ती के बीच में अगरबत्ती का कारखाना है। कारखाने में बुरादा से अगरबत्ती बनाने का काम किया जाता है। सोमवार की सुबह कारखाने में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। बुरादे में लकड़ी की छीलन मिली थी। आग ने कुछ देर में ही विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें देखकर मोहल्ले के लोग सहम गए। सूचना मिलते ही हवलदार ओमकार दमकल की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें