फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सपा नेता नवाब सिंह यादव किशोरी से छेड़खानी में गिरफ्तार, दो मिनट के वीडियो में कैद है सच

कभी सपा मुखिया अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव के बेहद करीबी रहे पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव को पुलिस ने एक किशोरी से छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी कॉलेज में नौकरी मांगने के लिए अपनी बुआ के साथ आई थी। रविवार की देर रात किशोरी ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को बुलाया। कॉलेज पहुंची पुलिस ने नवाब सिंह यादव को वहां से आपत्तिजनक हालत में हिरासत में लिया। सोमवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी के बाद सपा ने बाकायदा पत्र जारी कर पांच साल पहले से पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए नवाब सिंह यादव से पल्ला झाड़ लिया है। पार्टी की ओर से जारी पत्र के मुताबिक नवाब सिंह यादव कभी भी पार्टी के प्रारंभिक सदस्या या सक्रिय सदस्य भी नहीं हैं। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि तिर्वा क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी अपनी बुआ के साथ रविवार को किसी काम से लखनऊ गई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें