फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : साक्षी महाराज बोले- बेहद सराहनीय है बंटेंगे तो कटेंगे का नारा

शिखा पांडेय Updated Mon, 18 Nov 2024 12:07 PM IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नारा बंटेंगे तो कटेंगे, बेहद सराहनीय है। इतिहास गवाह रहा है जब जब हम लोग बंटे, हिंदुओं पर अत्याचार हुए हैं। हम एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे। यह बात ग्राम महुआ नगला में आयोजित एक त्रयोदशी संस्कार में शामिल होने आए उन्नाव सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी जी महाराज ने पत्रकारों के बीच कही। उन्होंने झांसी के मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू अग्निकांड पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि 10 मासूम नवजात की मौत बेहद हृदयविदारक घटना है। सरकार सभी बिंदुओं पर जांच करा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएंगी, सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। महाराष्ट्र व झारखंड विधानसभा चुनाव के संबंध में उन्होंने कहा कि हरियाणा की तरह यहां भाजपा इतिहास रचेगी और पूर्ण बहुमत की सरकारी बनाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें