फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज में सड़क हादसा, डीसीएम ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, दो की मौत

जीटी रोड ग्राम सलेमपुर कमलेश कुमारी पेट्रोल पंप के सामने डीसीएम चालक ने पीछे से ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। भीषण दुर्घटना में डीसीएम चालक तथा एक किसान की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक के शव निकालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। सोमवार को सुबह लगभग 11 बजे कानपुर की तरफ से आ रही डीसीएम ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें डीसीएम चालक जिला सुल्तानपुर थाना करौदी कला के ग्राम कटघरपुरे चौहान निवासी संजय (40) पुत्र रामसहाय तथा ग्राम जगतपुर सिकंदरपुर निवासी मुकेश सिंह (45) पुत्र अशोक सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही एस डीएम ज्ञानेंद्र द्विवेदी सीओ सुरेश चंद्र मलिक मौके पर पहुंच गए।उन्होंने घायलों को उपचार के लिए सौ शैय्या अस्पताल भेजा। लोगों को समझा कर जाम खुलवाया। मृतक मुकेश अपने गांव के ही ट्रैक्टर चालक गुड्डू वर्मा तथा विजय के साथ हाथ में लगी चोट का प्लास्टर कटवाने के लिए छिबरामऊ जा रहे थे। घटना में गुड्डू तथा विजय के भी चोटे आई है। डीसीएम में बैठी एक सवारी संजय जो गाजियाबाद जा रहे थे वह भी घायल हुए हैं। सभी घायलों का उपचार सौ शैय्या अस्पताल में किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें