यूपी के कन्नौज स्थित कांशीराम कॉलोनी के एक आवास में महिला के सिरफिरे आशिक ने उसके बेटे को तमंचे की नोक पर बंधक बना लिया। करीब आठ घंटे तक अफसरों से लेकर पुलिस कर्मी युवक को समझाते रहे। एसओजी टीम ने युवक को बातों में फंसाकर पहले किसी तरह बच्चे को छुड़वाया, जैसे ही एसओजी टीम कमरे के अंदर घुसी उसने फायर कर दिया। गोली से बचने के प्रयास में एसओजी प्रभारी के हाथ चोट लग गई। एसओजी टीम ने युवक के पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया।