फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: पेट्रोल पंप के पास चलते ट्रक की केबिन में लगी भीषण आग

कन्नौज जिले के छिबरामऊ नगर स्थित पूर्वी बाईपास तिराहे पर नेशनल हाईवे-34 से गुजर रहे एक चलते ट्रक की केबिन में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख चालक वीरपाल ने कूदकर अपनी जान बचाई और पास ही स्थित पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को अलर्ट किया। पेट्रोल पंप कर्मचारियों की तत्परता और अग्निशमन सिलेंडरों की मदद से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। पास ही पेट्रोल पंप और गैस से भरा टैंकर खड़ा होने के कारण एक बहुत बड़ा विस्फोट व हादसा होने से टल गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें