कन्नौज प्रशासन ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव और उनके भाई नीलू यादव के गैंग पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 5.25 करोड़ रुपये कीमत की 11 संपत्तियां कुर्क कर लीं। गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई इस कार्रवाई में तीन आवासीय भवन और आठ कृषि भूमि को जब्त किया गया है।