कन्नौज जिले के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर तिर्वा-कन्नौज मार्ग से लौट रहे थे। इसी दौरान कस्बे के शुक्ला कॉलोनी के पास से गुजरते वक्त उनकी नजर एक लोडर पर पड़ी, जिसमें 40 से अधिक सवारिया बैठी थीं। लोडर में इतनी अधिक सवारियां देखकर डीएम ने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई और लोडर को रोकने का आदेश दिया। डीएम ने सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतरवाया और वाहन चालक को कड़ी फटकार लगाई।