यूपी के कन्नौज जिले में शराबी पति ने पत्नी के साथ हैवानियत की। पति ने पकौड़ी बना रही पत्नी का चाकू से गला काटा। यही नहीं हैवान बने पति ने पेट पर भी कई वार किए। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के चिंतामणि गांव का है। गंभीर हालत में सोनी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से डॉक्टरों ने महिला को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। शराबी पति चाकू मारकर फरार हो गया। परिजनों ने बताया कि आरोपी कई दिनों से पत्नी को जबरन मायके भेजने पर अड़ा था। मायके में मां-बाप के न होने के कारण पत्नी जाने से इनकार कर रही थी। पुलिस आरोपी पति आकाश की तलाश में जुट गई।