आखिरकार महादेवी घाट पर बने पुल की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया। एंबुलेंस को छोड़कर सभी प्रकार के वाहनों पर रोक लगा दी गई। इससे हरदोई-कन्नौज मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। उस पार जाने के लिए लोगों ने पुल के नीचे नाव का सहारा लिया। बिना सूचना पुल की मरम्मत का काम शुरू होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि पुल को सही करने में दो से तीन दिन का समय लग सकता है।