कन्नौज रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हो रहे निर्माण कार्य के दौरान लिंटर डालते समय शटरिंग टूट गई, जिसमें 40 से अधिक मजदूर दब गए। मलबे से 23 लोगों को निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें आठ की हालत गंभीर है। तीन की हालत नाजुक होने पर केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया है। अभी मलबे में और भी मजदूर दबे होने की आशंका है, जिसके चलते राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। मौके पर समाज कल्याण मंत्री समेत आला अधिकारी डटे हुए हैं।