कन्नौज के कस्बा सौरिख में एक गर्भवती महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप लगाया है। महिला की माने तो पहले ही उसके ससुराल वाले उसे घर से बाहर निकाल चुके हैं, और वो किराए के मकान में रह रही थी, लेकिन यहां भी उसे नहीं बख्शा गया। महिला की माने तो उसके ससुराल वाले उसके घर पहुंचे और उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं महिला ने अपने देवर पर छेड़खानी का भी आरोप लगाया है। वहीं पीड़ित का कहना है कि जब वो इस मामले की शिकायत करने थाने पहुंची तो वहां भी उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई।