कन्नौज के प्राचीन अन्नपूर्णा देवी मंदिर में पिछले महीने हुई चोरी का खुलासा हो गया है । पुलिस ने इस मामले में बंजारा गिरोह के पांच सदस्यों को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से लगभग ढाई लाख के चोरी के जेवरात बरामद हुए हैं। पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले ज्वैलर्स को भी धरदबोचा है। फिलहाल पुलिस गिरोह के सरगना समेत पांच और सदस्यों की तलाश कर रही है।