फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : झांसी में रफ्तार का कहर, हादसे में युवक की मौत, पीछे छोड़ गया रोता परिवार

अनुज कुमार Updated Tue, 10 Dec 2024 03:13 PM IST

मऊरानीपुर कोटरा नहर में एक युवक मृत अवस्था में मोटरसाइकिल सहित मिला। जिसकी पहचान हीरालाल उर्फ धीरू रैकवार 35 वर्ष पुत्र स्वर्गीय चिंतामन रैकवार निवासी मोहल्ला शिवगंज मऊरानीपुर के रूप में हुई। सूचना मिलने पर मऊरानीपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव को नहर से निकलवा कर सीएससी स्थित मोर्चरी में रखवाया परिजनों को सूचना देने पर उसकी मां बहन भतीजा पत्नी सीएससी पहुंच गई। बताया गया है कि नहर के किनारे पड़े रोड पर भारी गहरा गड्ढा होने की वजह से युवक मोटरसाइकिल सहित उछलकर नहर में जा गिरा। रात भर नहर में पड़ा रहा। जिसमें उसकी मृत्यु हो गई। मृतक युवक मिठाई बनाने का कार्य करता था। वह घर से मिठाई बनाने के लिए सोमवार को सुबह आठ बजे घर से निकला था। मृतक के दो लड़के और एक माह की एक लड़की है। युवक घर चलाने वाला अकेला युवक था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें