फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेदिक महाविद्यालय में मनाया जाएगा योग सप्ताह, ले सकते हैं लाभ, जानकारी देते प्रधानाचार्य रामकृष्ण राठौर

बुंदेलखंड राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। महाविद्यालय में 15 जून से 21 जून तक योग सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान लोगों को योग के महत्व एवं इसके स्वास्थ्य लाभों के प्रति जागरूक किया जाएगा। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. रामकृष्ण राठौर ने बताया कि संस्थान में प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 7 बजे तक नियमित योगाभ्यास कराया जाता है। योग सप्ताह के दौरान विशेष योग सत्रों के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि योग के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक समस्याओं के निराकरण तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी। योग सप्ताह के अंतर्गत योग विषयक रंगोली प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता समेत अन्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को योग अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें