फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: झांसी में ग्रामीणों का रेलवे ट्रैक पर विरोध प्रदर्शन, 50 मिनट खड़ी रही प्रयागराज एक्सप्रेस

दीपक महाजन Updated Tue, 28 Oct 2025 03:22 PM IST

मऊरानीपुर में ग्रामीणों ने मानिकपुर रेलवे लाइन की ट्रैक पर पहुंच कर विरोध प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया। जिससे ग्वालियर-प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन 11801 लगभग 50 मिनट तक रोरा स्टेशन पर खड़ी रही। रेलवे ट्रैक जाम की सूचना पर प्रशासन हरकत में आया। तहसीलदार ललित पांडे सहित पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि रोरा भटपुरा मार्ग पर अंडर ब्रिज के निर्माण के चलते रेलवे क्रासिंग गेट न0 396-सी गेट बंद कर दिया गया। जिससे उन लोगों आवागमन में परेशानी हो रही है। यही नहीं पिछले तीन दिनों से गांव में ही फंसे हुए हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों की पढ़ाई ठप है, वहीं, बीमार और गर्भवती महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें