फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: तीन दिन बाद हुआ यूरिया का वितरण, उमड़े किसान

दीपक महाजन Updated Tue, 25 Nov 2025 08:30 PM IST

टोड़ीफतेहपुर में दुगारा स्थित साधन सहकारी समिति पर तीन दिन के बाद सोमवार को पुलिस सुरक्षा में यूरिया का वितरण शुरू हुआ। इस दौरान किसानों की भारी भीड़ जमा रही, जिससे कई बार व्यवस्था भी बिगड़ी। सुबह समिति कर्मचारियों ने टोकन वितरण की प्रक्रिया शुरू की। लेकिन, किसानों की अधिक संख्या होने की वजह से यहां अव्यवस्था फैल गई, जिससे टोकन वितरण बीच में ही रोकना पड़ा। काफी प्रयास के बाद भी पुलिसकर्मी महिला किसानों की कतार नहीं लगवा पाए, जिससे धक्का-मुक्की की स्थिति बनी रही। इसके बाद समिति से बगैर टोकन के ही यूरिया का वितरण शुरू किया गया। प्रति किसान को अधिकतम पांच बोरी यूरिया दी गई। वितरण स्थल पर एक उपनिरीक्षक और होमगार्ड ही तैनात रहा। बताते चलें कि 21 नवंबर को पॉस मशीन का सॉफ्टवेयर अपडेट होने की प्रक्रिया की वजह से यूरिया का वितरण नहीं हो पाया था। जबकि, 22 नवंबर को पुलिस न मिलने से यूरिया नहीं बंट पाई थी। 23 नवंबर को रविवार का अवकाश था। तीन दिन बाद खाद वितरण होने से भारी संख्या में किसानों की भीड़ जमा रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें