फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा- मुलायम धरतीपुत्र थे, अखिलेश हैं ट्विटर पुत्र

केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज सका। अखिलेश का फेसबुक अकाउंट सस्पेंड होने पर बोले कि मुलायम सिंह यादव धरती पुत्र थे। जबकि, अखिलेश यादव ट्विटर पुत्र हैं। झांसी आगमन पर वो मीडिया से बातचीत कर रहे थे। सपा प्रमुख के घुसपैठिये होने पर पीएम से इस्तीफा देने के बयान पर बघेल ने कहा कि घुसपैठिए घर-घर में घुसे हैं। अखिलेश का बयान मुस्लिम तुष्टिकरण के लिए है। सपा प्रमुख के भाजपा पर आरक्षण खत्म करने का षड्यंत्र रचने के आरोप पर बोले कि हर चुनाव से पहले विपक्ष इस तरीके से आरोप लगता है और कहता है कि संविधान को खतरा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार एससी-एसटी और ओबीसी के आरक्षण के अनुसार केंद्र और राज्य में बैकलॉग को भर रही है। जबकि, पूर्ववर्ती सरकारों में ओबीसी का 27 फीसदी आरक्षण कभी पूरा नहीं किया गया। जबकि, मंडल कमीशन को लागू हुए बहुत वर्ष हो गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें