फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: झांसी पहुंचे शिवराज सिंह बोले- कांग्रेस जिसके साथ, उसको भी ले डूबती है... केजरीवाल, तेजस्वी के बाद अब ममता की बारी

झांसी पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस जिसके साथ होती है, उसको भी ले डूबती है। केजरीवाल, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव के बाद अब ममता बनर्जी की बारी है। कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद अब धर्मध्वजा फहराने वाली है। झांसी आगमन पर सोमवार शाम को वह रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि राम हमारे रोम-रोम में बसे हैं। हर सांस में बसे हैं। एसआईआर पर कहा कि वोटर लिस्ट को शुद्ध करने का काम चल रहा है। विपक्ष फर्जी वोटर जुड़वाकर चुनाव जीतता था। वो सारे नाम कट रहे हैं। ये देशहित में है। कहा कि जनता के मुद्दों पर विपक्ष कुछ करे, तब ही कुछ हो सकता है। अच्छा खासा बिहार चुनाव में जनता के मुद्दों पर बात हो रही थी मगर कांग्रेस नेता राहुल गांधी एसआईआर और वोट चोरी का मुद्दा उठाने लगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें