बामौर मंडी के समीप स्थित गौरीशंकर के खेत में 10 फीट लंबा अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। वन विभाग की टीम को भी बुलवा लिया गया। वन कर्मियों ने सर्प मित्र मयंक ठाकुर की मदद से अजगर को पकड़ लिया। उसे मोतीकटरा के जंगल में छोड़ दिया गया है।