फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: भारी सुरक्षा के बीच प्रयागराज रवाना हुआ अली, भाई अबान के अंतिम संस्कार में होगा शामिल

भाई अबान अहमद के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जेल में बंद अली अहमद शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रयागराज के लिए रवाना हो गया। पुलिस की कई गाड़ियों के साथ उसे झांसी जेल से बाहर निकाला गया। अली की सुरक्षा में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। हाईकोर्ट से अनुमति मिलने के बाद शुक्रवार देर रात जेल प्रशासन को आदेश प्राप्त हुआ था। इसके बाद शनिवार सुबह अली को प्रयागराज ले जाने की प्रक्रिया शुरू की गई। वरिष्ठ जिला जेल अधीक्षक विनोद कुमार के मुताबिक, कोर्ट के आदेश के आधार पर अली को प्रयागराज ले जाया जा रहा है। अली के छोटे भाई अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद अली को अंतिम संस्कार में शामिल कराने के लिए हाईकोर्ट से अनुमति मांगी गई थी। अनुमति मिलने के बाद शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे उसे कड़ी सुरक्षा के बीच प्रयागराज रवाना किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें