फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में 50 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, कार में सीट के नीचे छुपाकर ले जा रहे थे

दीपक महाजन Updated Mon, 02 Mar 2026 10:50 PM IST

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और बबीना पुलिस ने सोमवार को बबीना टोल प्लाजा के पास से कार में छिपाकर ले जा रहे 50 किलो गांजे के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 25 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ कर रही है। सीओ सदर रामवीर सिंह ने बताया कि एनएटीएफ एवं पुलिस को गांजा तस्करों के झांसी से होकर जाने का सुराग मिला था। टोल प्लाजा के पास पुलिस ने नाकेबंदी कर रखी थी। कुछ देर बाद पहुंची एक कार को रोकने पर सीट के नीचे बने बाक्स में गांजा छुपाकर रखा गया था। पुलिस ने कार सवार तोमेन्द्र पटेल निवासी रायपुर (छत्तीसगढ़) और जितेंद्र निवासी भोपाल (मध्य प्रदेश) को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि ओडिशा से यह गांजा लाकर उप्र एवं ग्वालियर में खपाते हैं। झांसी में उनको यह खेप मेडिकल बाईपास के पास देनी थी। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें