फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनकुआं में चोरी गई छह भैंसों में से तीन बरामद, ग्रामीणों ने एक आरोपी पकड़कर पुलिस को सौंपा

थाना बबीना इलाके के मनकुआं में भैंस चोरी का मामला सामने आया है। ग्राम निवासी बालकिशन पुत्र नेकराम द्वारा थाना बबीना में दिए गए प्रार्थना-पत्र के अनुसार, 28 जुलाई 2026 की रात गांव में मवेशियों के शोर की आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्र हुए और तलाश शुरू की। इस दौरान जंगल की ओर कुछ लोग भैंसों को ले जाते दिखाई दिए। ग्रामीणों को आता देख संदिग्ध मोटरसाइकिल से भागने लगे। ग्रामीणों ने पीछा कर चार संदिग्धों में से एक व्यक्ति को बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल सहित पकड़ लिया, जबकि अन्य तीन अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। ग्रामीणों ने उसे थाना बबीना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार घटना के बाद भी गांव की कई भैंसें अब तक लापता हैं, जिससे पशुपालकों में चिंता का माहौल है। शिकायतकर्ता ने अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी, लापता भैंसों की बरामदगी तथा पूरे मामले में कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें