रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विवि में आज 28 से 30 जनवरी तक बागवानी शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। तीन सौ से ज्यादा कृषि वैज्ञानिकों के आने की उम्मीद है। पत्रकारों से बातचीत में कुलपति डॉ. एके सिंह व डॉ. बलराज सिंह अध्यक्ष, सोसाइटी फॉर हॉर्टिकल्चर रिसर्च एंड डेवलपमेंट ने बताया कि बुंदेलखंड में जीरा व शकरकंद उत्पादन की बेहतर संभावनाएं हैं। इस फसल में कम पानी का उपयोग होता है व अच्छा भाव मिलता है। इस दौरान सुजीत चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। ये रहेंगे खासतौर से मौजूद : सम्मेलन में डॉ. पंजाब सिंह कुलाधिपति, रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विवि, डॉ. एसके सिंह उप महानिदेशक बागवानी, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, डॉ. टी जानकी राम पूर्व कुलपति, डॉ. वाईएसआर बागवानी विवि आदि प्रतिष्ठित विशेषज्ञ भाग लेंगे।