फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरुआसागर में 15 दिन से नहीं आया पानी, महिलाओं ने मटके लेकर हाइवे किया जाम

बरूआसागर में पिछले पंद्रह दिनों से जलापूर्ति बाधित है। इससे आक्रोशित महिलाएं शनिवार को खाली मटके लेकर जल संस्थान कार्यालय पहुंची। यहां उन्होंने पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन किया। इसके बावजूद, अधिकारियों के मौके पर न आने पर महिलाएं झांसी-मऊरानीपुर मार्ग पर धरने पर बैठ गईं, जिससे सड़क पर जाम लग गया। तकरीबन डेढ़ घंटे तक सड़क का आवागमन में ठप बना रहा। मौके पर पहुंचे जल संस्थान के अधिकारियों ने दो दिन में जलापूर्ति सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। तब जाकर महिलाएं शांत हुईं और अपने घरों को लाैट गईं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें